हम पंछी उन्मुक्त गगन के प्रश्न उत्तर

 


           हम पंछी उन्मुक्त गगन के

                                 कक्षा - 7

                                        हिन्दी

( हम पंछी उन्मुक्त गगन के प्रश्न उत्तर) 


प्रश्न 1 - हर तरह के सुख सुविधाएं पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते? 


उत्तर - हर तरह के सुख सुविधाएं पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद इसलिए नहीं रहना चाहते क्योंकि पक्षियों को स्वतंत्रता पसंद है । वे खुले आकाश में ऊंची उड़ान भरना, नदी , झरनों का बहता जल पीना, और कड़वी निबौरियाँ खाना पसंद करते हैं । कवि ने पक्षियों के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व को बताया है ।

प्रश्न 2 - पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं?


उत्तर - पक्षी उन्मुक्त होकर नीम के पेड़ से निबौरियाँ खाना, नदियों का बहता पानी पीना, पेड़ की ऊंची टहनियों पर बैठना, और क्षितिज से मिलन करने की होड़ करते हुए अन्य पक्षियों के साथ उड़ान भरना आदि इच्छाओं पूरी करना चाहते हैं ।



प्रश्न 3 - भाव स्पष्ट कीजिए

     “ या तो क्षितिज मिलन बन जाता

       या तनती की सांसों की डोरी”

भावार्थ - प्रस्तुत पंक्ति का भाव यह है कि पक्षी क्षितिज को पार करना चाहते हैं, जो कि मुमकिन नहीं है परंतु क्षितिज को पार करने के लिए पक्षियाँ संघर्ष को तैयार है । यहां तक की वे अपने प्राण देने के लिए भी तैयार है । पक्षियों को स्वतंत्रता बहुत प्रिय है ।


प्रश्न 4.1 - बहुत से लोग पक्षी पालते हैं -

       पक्षियों को पालना उचित है अथवा नहीं? अपना विचार लिखिए ।

उत्तर - पक्षियों को पालना बिल्कुल उचित नहीं है भले ही पक्षियों को हम पिंजरे में कैद करके कितने ही सुख सुविधाओं का प्रबंध करें । आप किसी को कितना ही सुखी रखने का प्रयास करें परंतु उसके साथ स्वाभाविक परिवेश से अलग रखना अनुचित ही माना जाएगा । आजादी अनमोल है, सैकड़ों  मुद्रा दे कर भी उसे खरीदा नहीं जा सकता ।


प्रश्न 4.2 - क्या आपने या आपके जानकारी  में किसी ने कोई पक्षी पाला? उसकी देखरेख किस प्रकार की जाती होगी, लिखिए ।

उत्तर - बचपन में एक बार हमने अपने आंगन में एक घायल पक्षी को देखा । हमने तुरंत उस घायल पक्षी को अपने दोनों हाथों से उठा कर घर पर उसकी मरहम पट्टी करी , और उसको पानी पिलाकर एक ही स्थान पर रख दिया । लेकिन हमने उस पक्षी को कभी पिंजरे में कैद करके नहीं रखा, कुछ दिन बाद वह पक्षी स्वस्थ हो गया और उड़ गया ।


प्रश्न 5 - पक्षियों को पिंजरे में बंद करने से केवल उनकी आजादी का हनन नहीं होता,  अपितु पर्यावरण भी प्रभावित होता है । इस विषय पर 10 पंक्तियों में अपने विचार लिखिए ।

उत्तर - पक्षियों को पिंजरे में बंद करने से सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण में आहार श्रंखला असंतुलित हो जाएगी । प्रकृति में 3 तरीके के उपभोक्ता होते हैं । यदि पक्षियों की संख्या कम हो जाएगी तो कीटो की संख्या बढ़ जाएगी , और यदि कीटो  की संख्या बढ़ गई तो फसल उत्पादन कम हो जाएगा । कुछ पक्षी मानव द्वारा फैलाई गंदगी को खाते हैं जिससे पर्यावरण साफ रहता हैं ,जब पक्षी ही  नहीं रहेंगे तो पर्यावरण दूषित हो जाएगा और मानव कई बीमारियों से ग्रस्त से हो जाएगा । पक्षी पर्यावरण के लिए बहुत ही आवश्यक प्राणी है ,इसलिए हम सभी को पक्षियों को कैद नहीं करना चाहिए, बल्कि पक्षियों का संरक्षण करना चाहिए ।


                          भाषा की बात

प्रश्न 6 - स्वर्ण  श्रंखला और लाल किरण - सी मे रेखाँंकित शब्द गुणवाचक विशेषण है ।

कविता से ढूंढ कर इस प्रकार के तीन और उदाहरण लिखिए ।

उत्तर - पुलकित - पंख, कटुक - निबौरी, कनक - कटोरी ।


प्रश्न 7 -' भूखे - प्यासे ' में द्वंद समास है। इन दोनों शब्दों के बीच लगे चिन्ह को सामासिक चिन्ह (-) कहते हैं । इस चिह्न से 'और' का संकेत मिलता है, जैसे - भूखे - प्यासे= भूखे और प्यासे ।

इस प्रकार के 10 अन्य उदाहरण खोज कर लिखिए ।

उत्तर - सुबह - शाम, रात - दिन, माता - पिता,  धूप - छांव, अपना - पराया, खट्टा - मीठा, रात - दिन, सुख - दुख, भाई - बहन, अमीर - गरीब,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Surdas ke pad prashna uttar pdf | सूरदास के पद प्रश्न उत्तर |

Upbhoktabad ki sanskriti kaksa 9| उपभोक्तावाद की संस्कृति प्रश्न उत्तर

How can see nps account statement | Nsdl sire par login kaise karte hai | Nsdl par forgot password Kaise kare |