कक्षा 8 ध्वनि पाठ के प्रश्न उत्तर|| Class 8th Dhawani paath ke prashna uttar || Class 8th dhawani paath question answer ||
इस ब्लॉग में आप पढ़ेंगे सीबीएसई और एनसीईआरटी सिलेबस के अंतर्गत कक्षा 8 विषय हिंदी प्रथम पाठ ध्वनि के प्रश्न उत्तर कक्षा 8 ध्वनि कविता के प्रश्न उत्तर प्रश्न 1 -कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा? उत्तर - कवि को ऐसा विश्वास इसलिए हैं क्योंकि कवि के मन में नया जोश व उमंग है । कवि अपने जीवन में और भी कई काम करना चाहता है । कवि नई पीढ़ी को एक नया मार्ग दिखाना चाहते हैं । प्रश्न 2 - फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि कौन - कौन सा प्रयास करता है? उत्तर- फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि उन्हें कलियों की स्थिति से निकालकर खिले फूल बनाना चाहता है । कवि फूलों की आंखों से आलस्य हटाकर उन्हें चुस्त और जागरूक करना चाहता है । प्रश्न 3 - कवि पुष्पों की तंद्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए क्या करना चाहता है? उत्तर - कभी पुष्पों की तंद्रा दूर हटाने के लिए फूलों पर अपना हाथ फेर कर उन्हें...