हम पंछी उन्मुक्त गगन के प्रश्न उत्तर
हम पंछी उन्मुक्त गगन के कक्षा - 7 हिन्दी ( हम पंछी उन्मुक्त गगन के प्रश्न उत्तर) प्रश्न 1 - हर तरह के सुख सुविधाएं पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते? उत्तर - हर तरह के सुख सुविधाएं पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद इसलिए नहीं रहना चाहते क्योंकि पक्षियों को स्वतंत्रता पसंद है । वे खुले आकाश में ऊंची उड़ान भरना, नदी , झरनों का बहता जल पीना, और कड़वी निबौरियाँ खाना पसंद करते हैं । कवि ने पक्षियों के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व को बताया है । प्रश्न 2 - पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं? उत्तर - पक्षी उन्मुक्त होकर नीम के पेड़ से निबौरियाँ खाना, नदियों का बहता पानी पीना, पेड़ की ऊंची टहनियों पर बैठना, और क्षितिज से मिलन करने की होड़ क...