कक्षा 8 ध्वनि पाठ के प्रश्न उत्तर|| Class 8th Dhawani paath ke prashna uttar || Class 8th dhawani paath question answer ||
इस ब्लॉग में आप पढ़ेंगे सीबीएसई और एनसीईआरटी सिलेबस के अंतर्गत कक्षा 8 विषय हिंदी प्रथम पाठ ध्वनि के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8
ध्वनि कविता के प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 -कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा?
उत्तर - कवि को ऐसा विश्वास इसलिए हैं क्योंकि कवि के मन में नया जोश व उमंग है । कवि अपने जीवन में और भी कई काम करना चाहता है । कवि नई पीढ़ी को एक नया मार्ग दिखाना चाहते हैं ।
प्रश्न 2 - फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि कौन - कौन सा प्रयास करता है?
उत्तर- फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि उन्हें कलियों की स्थिति से निकालकर खिले फूल बनाना चाहता है । कवि फूलों की आंखों से आलस्य हटाकर उन्हें चुस्त और जागरूक करना चाहता है ।
प्रश्न 3 - कवि पुष्पों की तंद्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए क्या करना चाहता है?
उत्तर - कभी पुष्पों की तंद्रा दूर हटाने के लिए फूलों पर अपना हाथ फेर कर उन्हें जगाना चाहते हैं । कवि फूलों को चुस्त, आभावान और पुष्पित करना चाहते हैं । कवि फूलों के माध्यम से नींद में पढ़े युवकों को प्रेरित करके उनमें नए उत्साह व नया सपना जगाना चाहते हैं ताकि युवक अपना लक्ष्य पहचान कर ,लक्ष्य प्राप्त कर सकें ।
कविता से आगे
प्रश्न 4 - बसंत को ऋतुराज क्यों कहां जाता है? आपस में चर्चा कीजिए ।
उत्तर - वसंत को ऋतुराज कहा जाता है क्योंकि यहां सभी ऋतुओं का राजा है । इस ऋतु में प्रकृति अपने पूरे योवन पर होती है । मौसम सुहावना हो जाता है । पेड़ों में नए - नए पत्ते आने लगते हैं । आम का पेड़ बौरो से लद जाते हैं, सरसों के पीले फूल ऋतुराज के आगमन की घोषणा करते हैं । कोयल मधुर स्वर में गाती हैं । बसंत ऋतु में कई प्रमुख त्यौहार मनाया जाते हैं- जैसे बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, होली आदि
5 - वसंत ऋतु में आने वाले त्योहारों के विषय में जानकारी एकत्र कीजिए और किसी एक त्योहार पर निबंध लिखिए ।
उत्तर - बसंत ऋतु में कई त्यौहार मनाए जाते हैं जैसे - होली , बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि आदि । पूरे विश्व में भारत अकेला ऐसा देश है जहां हर महीने कोई ना कोई त्योहार मनाया जाता है । रंगों का त्योहार होली हिंदुओं का पवित्र त्यौहार है, जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है । यह त्यौहार रंगो एवं उमंग का त्यौहार है जब बसंत अपने पूरे यौवन पर होता है और सर्दी को विदा देने और ग्रीष्म ऋतु का स्वागत करने के लिए से मनाया जाता है । होली के संबंध में एक पौराणिक कथा प्रचलित है कि भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को अग्नि में जलाने के प्रयास में उसकी बुआ ' होलिका' अग्नि में जलकर स्वाहा हो गई थी । उसी घटना को याद कर प्रतिवर्ष होलिका दहन किया जाता है । होलिका दहन के अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है । सब एक दूसरे पर रंग डालते हैं, गुलाल लगाते हैं आनंद में नृत्य करते हैं । होली का त्यौहार हम सभी को भाई चारे के साथ मनाना चाहिए ।
भाषा अध्ययन
प्रश्न 1 - निम्नलिखित पुनरावृति शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए -
उत्तर - बातों - बातों में: - बातों बातों में कब हम विद्यालय से घर पहुंचे , पता ही नहीं चला ।
रह रह कर : - कल रात से रह - रह कर भारी बारिश हो रही है ।
लाल - लाल: - अध्यापक महोदय लाल - लाल आंखों से सौरव को घूर रहे हैं ।
सुबह-सुबह: - सुबह-सुबह सभी को टहलना चाहिए ।
रातो - रात: - भगवान की कृपा से रात रात मैं करोड़पति बन गया ।
घड़ी - घड़ी: - छोटे बच्चों को घड़ी - घड़ी ख्याल रखना पड़ता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें