Netaji ka chashma Pdf | Kaksa 10 Netaji ka chashma prashna uttar |Netaji ka chasma question answer PDF |
नेताजी का चश्मा| Netaji ka chasma prashna uttar PDF| #Class10netajikachashmaquestionanswer
नेताजी का चश्मा
कक्षा 10
हिंदी
प्रश्न 1 - सेनानी ना होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे?
उत्तर - चश्मे वाला कभी सेनानी नहीं रहा परंतु चश्मे वाला एक देशभक्त नागरिक था । उसके हृदय में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी । चश्मे वाला प्रतिदिन नेता जी की मूर्ति पर एक चश्मा लगाता था उसकी इसी भावना को देखकर लोग उसे कैप्टन कहते थे ।
प्रश्न 2 - हालदर साहब ने ड्राइवर को पहले चौराहे पर गाड़ी रोकने के लिए मना किया था लेकिन बाद में तुरंत रोकने को कहा -
(क) हालदार साहब पहले मायूस क्यों हो गए थे?
उत्तर - हालदार साहब इसलिए मायूस हो गए कि कैप्टन अब मर चुके हैं और उसके जैसा देशभक्त और कोई नहीं रहा जो नेता जी की मूर्ति पर रोज चश्मा लगा सके ।
(ख) मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है?
उत्तर - मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा यह उम्मीद जगाता है कि आज भी देश में आने वाली पीढ़ी के हृदय में देशभक्ति की भावना जीवित है । बच्चों द्वारा नेता जी की मूर्ति पर सरकंडे के चश्मा लगाने से लेखक को लगा कि अभी भी कम से कम बच्चों में देशभक्ति की भावना जीवित है ।
(ग) हालदार साहब इतनी सी बात पर भावुक क्यों हो उठे?
उत्तर - संसाधनों के ना होने पर भी बच्चों ने नेता जी की मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा लगाया, जिससे लेखक को प्रतीत हुआ कि आज भी कम से कम बच्चों में तो देशभक्ति की भावना जीवित है भले ही बड़े लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना का अभाव हो गया है । इस प्रकार बच्चों के मन में देशभक्ति की भावना को देखकर हालदार साहब भावुक हो उठे ।
प्रश्न 3 - आशय स्पष्ट कीजिए -
'' बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर - गृहस्ती, जवानी - जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हंसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूंढती है ।''
उत्तर - देशभक्तों ने हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया है । परंतु दुर्भाग्य की बात है की देशभक्ति की भावना अब केवल किताबों तक ही सीमित रह गई है । बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना को विकसित करने की जिम्मेदारी केवल विद्यालयों पर ही छोड़ दिया गया है । आज जिन देशभक्तों के कारण हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, यदि किसी के मन में ऐसे देश भक्तों के लिए सम्मान की भावना नहीं है, यह देश भक्तों पर हंसते हैं तो यहां बड़े दुख की बात है । लेखक ने ऐसे लोगों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है ।
प्रश्न 4 - पान वाले का एक रेखाचित्र प्रस्तुत कीजिए ।
उत्तर - पानवाला पूरी तरह पान की दुकान है । वहां काला तथा मोटा है, उसके तोंद भी निकली है, उसके सिर पर गिने चुने बाल ही बचे हैं । पान खाने के कारण उसके होंठ लाल तथा कहीं काले पड़ गए हैं । स्वभाव से वह मजाकिया है, और बातें बनाने में माहिर है ।
प्रश्न 5 -'' वो लंगड़ा क्या जाएगा फौज में । पागल है पागल !'' कैप्टन के प्रति पान वाले की इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया लिखिए ।
उत्तर - पान वाले ने कैप्टन को लंगड़ा या पागल कहां है, जो अति दुर्भाग्यपूर्ण कथन है । कैप्टन में एक सच्चे देशभक्त की भावना मौजूद है जो पान वाले या समाज के अन्य लोगों में नहीं है । कैप्टन शारीरिक रूप से भले ही अक्षम हो लेकिन वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत है । वह कभी नेता जी की मूर्ति को बगैर चश्मे के नहीं रहने देता है, अतः कैप्टन पान वाले से अधिक सक्रिय, विवेकशील , व देश भक्त व्यक्ति है ।
Watch the Video of Netaji ka chashma-
रचना और अभिव्यक्ति
प्रश्न 6 - निम्नलिखित वाक्य पात्रों की कौन-कौन सी विशेषताओं की ओर संकेत करते हैं -
1 - हालदार साहब हमेशा चौराहे पर रुकते और नेता जी को निहारते ।
उत्तर - यहां पर हमें हालदार साहब की निम्नलिखित विशेषताओं के बारे में पता चलता है -
1 - हालदार साहब के मन में कैप्टन के प्रति श्रद्धा के भाव थे ।
2 - हालदार साहब कैप्टन की देशभक्ति देखकर मन ही मन खुश होते थे क्योंकि वह स्वयं भी देशभक्त थे ।
2 - पानवाला उदास हो गया । उसने पीछे मुड़कर मुंह का पान नीचे थूका और सिर झुका कर अपनी धोती के सिरे से अपनी आंखें पोछता हुआ बोला - साहब ! कैप्टन मर गया ।
उत्तर - यहां पर हमें पान वाले की निम्नलिखित विशेषताओं के बारे में पता चलता है -
1 - कैप्टन के प्रति पान वाले के मन में स्नेह था, भले ही पानवाला कैप्टन की मजाक बनाता था ।
2 - पान वाला भावूक और संवेदनशील था ।
3 - कैप्टन बार-बार मूर्ति पर चश्मा लगा देता था ।
उत्तर - यहां पर हमें कैप्टन की निम्नलिखित विशेषताओं के बारे में पता चलता है -
1 - कैप्टन देशभक्त व्यक्ति था । इसलिए वहां नेताजी की मूर्ति पर प्रतिदिन चश्मा लगाता था ।
2 - कैप्टन स्वाभिमानी था इसीलिए तो वहां लंगड़ा होने के बावजूद भी चश्मा बेचने का काम करता था ।
प्रश्न 7 - जब तक हालदार साहब ने कैप्टन को साक्षात देखा नहीं था तब तक उनके मानस पटल पर कौन सा चित्र रहा होगा, अपनी कल्पना से लिखिए ।
उत्तर - जब तक हालदार साहब ने कैप्टन को नहीं देखा था, तब तक वह मानते थे कि कैप्टन कोई रिटायर्ड फौजी होगा जो दिखने में हट्टा - कट्टा और बलशाली होगा । हालदार साहब ने सोचा होगा कि कैप्टन एक फौजी की तरह अनुशासित जीवन जीता होगा । उन्हें लगता था की फौज में होने के कारण ही लोग उन्हें कैप्टन कहकर बुलाते होंगे ।
प्रश्न 8.1 - कस्बो, शहरों महानगरों के चौराहों पर किसी ना किसी क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति की मूर्ति लगाने का प्रचलन सा हो गया है - इस तरह मूर्ति लगाने का क्या उद्देश हो सकता है?
उत्तर - कस्बो,शहरों ,महानगरों के चौराहे पर किसी व्यक्ति विशेष की मूर्ति लगाने का निम्न उद्देश्य हो सकता है -
1 - लोगों को व्यक्ति विशेष से प्रेरणा लेने के लिए
2 - व्यक्ति विशेष के कार्यों को लंबे समय तक याद रखने के लिए
3 - महान व्यक्तियों के कार्यों को अमर रखने के लिए
4 - समाज को प्रेरित करने के लिए
प्रश्न 8.2 -कस्बो, शहरों महानगरों के चौराहों पर किसी ना किसी क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति की मूर्ति लगाने का प्रचलन सा हो गया है - आप अपने इलाके के चौराहे पर किस व्यक्ति की मूर्ति स्थापित करना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर - हम अपने इलाके के चौराहे पर महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आदि अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति लगाना चाहेंगे क्योंकि इन स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं ।
प्रश्न 8.3 - उस मूर्ति के प्रति आपके व अन्य लोगों के क्या उत्तरदायित्व होना चाहिए?
उत्तर - हमें मूर्तियों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह मूर्तियां किसी न किसी सम्मानित व्यक्ति की होती है । हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि इन मूर्तियों का अपमान ना होने पाए । मूर्तियों की साफ सफाई की जिम्मेदारी भी समाज पर ही होती है । हमारा यह उत्तरदायित्व होना चाहिए कि हम मूर्ति की गरिमा का ध्यान रखें ।
प्रश्न 9 - सीमा पर तैनात फौजी ही देश प्रेम का परिचय नहीं देते । हम सभी अपने दैनिक कार्यों में किसी न किसी रूप में देश प्रेम प्रकट करते हैं - जैसे - सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाना, पर्यावरण संरक्षण आदि । अपने जीवन जगत से जुड़े ऐसे कार्यों का उल्लेख कीजिए और उन पर अमल भी कीजिए ।
उत्तर - हम निम्नलिखित कार्य करके अपने देशभक्ति का परिचय दे सकते हैं -
1 - सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान ना पहुंचा कर
2 - अपने अपने कार्यों का आदर्श ढंग से कर
3 - अपने पर्यावरण की रक्षा करके
4 - प्राकृतिक संसाधनों का मितव्ययता पूर्वक उपयोग करके
5 - जरूरतमंद लोगों की मदद करके
प्रश्न 10 - निम्नलिखित पंक्तियों में स्थानीय बोली का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है, आप इन पंक्तियों को मानक हिंदी में लिखिए -
'' कोई गिराक आ गया समझो । उसको चौड़े चौखट चाहिए । तो कैप्टन किदर से लाएगा? तो उसको मूर्ति वाला दे दिया ।उदर दूसरा बिठा दिया ।
उत्तर - मानक हिंदी में रूपांतरित -
अगर कोई ग्राहक आ गया , और उसे चौड़े चौखट चाहिए तो कैप्टन कहां से लाएगा? तो उसे मूर्ति वाला चौखट दे देता है और उसकी जगह दूसरा लगा देता है ।
प्रश्न 11 -'' भई खूब! क्या आइडिया है ।'' इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए बताइए कि एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्दों के आने से क्या लाभ होते हैं ?
उत्तर - साधारण बोलचाल की भाषा पर कई भाषाओं का प्रभाव रहता है । अन्य भाषाओं के प्रचलित शब्द सुविधाओं की दृष्टि से हिंदी में प्रवेश कर जाते हैं । मानक हिंदी में संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, फारसी व अन्य भाषाओं के शब्द प्रयोग किए जाते हैं । एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्दों के आने से दूसरी भाषा के शब्दकोश में वृद्धि होती है, और दूसरी भाषा अधिक आकर्षित हो जाती है ।
भाषा अध्ययन
प्रश्न 12 - निम्नलिखित वाक्यों से निपात छाँटिए और उनसे नए वाक्य बनाइए -
(क) नगर पालिका थी तो कुछ ना कुछ करती भी रहती थी ।
उत्तर - तो - तुम ने तो हद कर दी ।
(ख) किसी स्थानीय कलाकार को ही अवसर देने का निर्णय किया गया होगा ।
उत्तर - ही - मैं ही बाजार जाऊंगा ।
(ग) यानी चश्मा तो था लेकिन संगमरमर का नहीं था ।
उत्तर - तो - मेरे पास काम तो था लेकिन मैं गया नहीं ।
(घ) हालदार साहब अब भी समझ नहीं पाए ।
उत्तर - भी - आप भी बेगैरत निकले ।
(ड) 2 साल तक हालदार साहब अपने काम के सिलसिले में उस कल्बे से गुजरते रहे ।
उत्तर - तक - उसने मेरे कमरे तक झांका भी नहीं ।
प्रश्न 13 - निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में बदलिए -
(क) वह पर छोटी सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमो मे से नेता जी की मूर्ति पर फिट कर देता है ।
उत्तर - उसके द्वारा अपनी छोटी सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमो में से एक नेताजी की मूर्ति पर फिट कर दिया जाता है ।
(ख) पान वाला नया पान खा रहा था ।
उत्तर - पान वाले द्वारा नया पान खाया जा रहा था ।
(ग) पान वाले ने साफ बता दिया था ।
उत्तर - पान वाले द्वारा साफ बता दिया गया था ।
(घ) ड्राइवर ने जोर से ब्रेक मारे ।
उत्तर - ड्राइवर द्वारा जोर से ब्रेक मारे गए ।
(ड) नेता जी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया ।
उत्तर - नेता जी द्वारा देश के लिए सब कुछ त्याग दिया गया ।
(च) हालदार साहब ने चश्मे वाले की देश भक्ति का सम्मान किया ।
उत्तर - हालदार साहब द्वारा चश्मे वाले की देशभक्ति का सम्मान किया गया ।
प्रश्न 14 - नीचे लिखे वाक्यों को भाव वाच्य में बदलिए -
जैसे अब चलते हैं । - अब चला जाए ।
(क) मां बैठ नहीं सकती ।
उत्तर - मां से बैठा नहीं जाता ।
(ख) मैं देख नहीं सकती ।
उत्तर- मुझसे देखा नहीं जाता ।
(ग) चलो, अब सोते हैं ।
उत्तर - चलो , अब सोया जाए ।
(घ) मां रो भी नहीं सकती ।
उत्तर - मां से रोया नहीं जाता ।
Note - PDF download link-
https://docs.google.com/document/d/1zxZvUFVKGe_OHHuwqL1wbtl9JcCxbLvx_jyZ8jB1YGQ/edit?usp=drivesdk
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें